सेंचुरी एजुकेशन द्वारा एक अनोखी पहल स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने भारतीय संस्कृति, परंपराओ एवं अपने धार्मिक त्योहारों के बारे में जागरूकता जरूरी, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम,

बीरबलभूमि समाचार जबलपुर। सेंचुरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल में आज लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को तिल के लड्डू वितरित किए गए तथा हरी सब्जियों का महत्व समझाते हुए उनसे मेथी और मटर साफ करवाने जैसी रोचक एवं शैक्षिक गतिविधियाँ कराई गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नम्रता कुंदनानी ने बच्चों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और उत्तरायण के महत्व की जानकारी देते हुए नई फसल और हार्वेस्टिंग सीजन की शुरुआत का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक श्रीमती नीलिमा जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा बच्चों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए इन पर्वों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में बताया। विद्यालय बच्चों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करता है।
