अवैध धान परिवहन पर कृषि उपज मंडी समिति सीधी की कार्रवाई,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा आंचलिक कार्यालय रीवा के निर्देशन में तथा भारसाधक अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश कुमार शुक्ला तथा मंडी सचिव रावेंद्रशेखर अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति सीधी द्वारा अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 11 जनवरी 2026 को मंडी समिति के जांच दल द्वारा वाहन क्रमांक BR28GA0256 को जांच के दौरान रोका गया। जांच में वाहन में 292 कुंटल धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। नियमानुसार की गई कार्रवाई के अंतर्गत संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूल किया गया। इसमें मंडी शुल्क 34588 रुपये, समझौता शुल्क 5000 रुपये तथा निराश्रित शुल्क 6918 रुपये शामिल हैं। इस प्रकार कुल 46501 रुपये की राशि जमा कराई गई। उक्त कार्रवाई में कृषि उपज मंडी समिति सीधी के जांच दल के सदस्य सहायक उप निरीक्षक अनुज कुमार मिश्रा एवं विनय कुमार पांडेय की सक्रिय भूमिका रही।

