जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास,
मनरेगा को समाप्त कर मजदूरों से छीना गया रोजगार का कानूनी अधिकार – ज्ञान सिंह,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा शनिवार को जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल गांधी चौक पर प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उपवास भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में किए गए बदलावों के माध्यम से गरीब मजदूरों के काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मौतों तथा पूरे प्रदेश में खराब जल गुणवत्ता के विरोध में किया गया। उपवास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने गंभीरता से सुना।काग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनविरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर जनता के साथ छलावा कर रही है। केंद्र सरकार मजदूरों को काम नहीं दे पा रही है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए योजना का नाम बदलने जैसे हथकंडे अपना रही है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार का कानूनी अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है। ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज ग्रामीण मजदूर काम के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। समय पर काम नहीं मिल रहा, मजदूरी का भुगतान लंबित है और अब कानूनी अधिकार को ही समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। यह सीधे-सीधे गरीबों के पेट पर लात मारने जैसा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतों पर बोलते हुए ज्ञान सिंह ने कहा कि यह घटना भाजपा शासित सरकारों की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का परिणाम है। लोगों को पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। प्रदेश में जगह-जगह दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे आम जनता का स्वास्थ्य खतरे में है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है,
ज्ञान सिंह ने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। जब तक मजदूरों को उनका रोजगार का अधिकार, किसानों को सम्मान और आम जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उपवास कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, नपा उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह, पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदिनी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस शशिकला द्विवेदी, पार्षद ओमकार करचुली, जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय, शीला रानी साकेत, रजनीश श्रीवास्तव, विनोद विश्वकर्मा, अशोक कोरी,मेंनिका सिंह, अजीत सिंह, हल्के सोनी, कृतिमा सिंह, ब्लॉक अध्यक्षगण विवेक सिंह दीपू, लालवेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, रामभिलाश पटेल, शिवकुमार सिंह,दिलीप सितानी, नागेश्वर साकेत, बाबू खान,संजय सिंह, सुदीप द्विवेदी, आर. पी. राठिया, तारा सिंह, पुष्पा सिंह, गौरी साकेत, महेंद्र सिंह, संखू सिंह, कृष्णदेव सिंह,अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह,विनोद सिंह, जान आलम रामदुलारे चतुर्वेदी, विष्णु कुशवाहा सानेन्द्र सिंह , हर्षित शुक्ला, रतनीश सोनी, अजय सिंह अज्जू पुष्पा साकेत, तेजस्वी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

