‘‘कोर सपोर्ट-फंडिंग’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,



प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त करने पर जोर,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी के इन्क्यूबेशन सेंटर में दिनांक 21 जनवरी 2026 को ‘कोर सपोर्ट- फंडिंग’ विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना तथा युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं कोर सपोर्ट से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का इन्क्यूबेशन सेंटर युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘कोर सपोर्टदृफंडिंग’ जैसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक फंडिंग अवसरों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। हमारा लक्ष्य है कि यहां से निकलने वाले स्टार्टअप न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना योगदान दें। इन्क्यूबेशन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार प्रजापति ने छात्र-छात्राओं एवं स्टार्टअप में रुचि रखने वाले युवाओं को फंडिंग के विभिन्न स्रोतों, कोर सपोर्ट मैकेनिज्म, ग्रांट्स एवं सीड फंडिंग की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम SISFS, एमएसएमई इन्क्यूबेशन स्कीम, अटल इनोवेशन मिशन (AIM), टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन एंड डेवलपमेंट ऑफ एंटरप्रेन्योर्स (टाइड 2.0) – मेइटी तथा स्टेट लेवल स्टार्टअप पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. ग़ुलाम मोहिउद्दीन ने स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, फंडिंग प्राप्त करने के व्यावहारिक तरीकों एवं प्रभावी बिजनेस प्लान तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. मुकेश कुमार यादव, डॉ. विनोद कुमार साकेत एवं डॉ. उमेश कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
