सीधी चैलेंज कप – सीजन 9 का भव्य शुभारंभ, मशाल जलाकर किया उद्घाटन,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के प्रतिष्ठित खेल आयोजन सीधी चैलेंज कप – सीजन 9 का शुभारंभ आज भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनूप मिश्रा ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भा
वना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
सीधी चैलेंज कप – सीजन 9 को लेकर जिलेभर में खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।
