Sidhi : चैलेंज कप सीजन–9 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, राज्य मंत्री राधा सिंह का हुआ भव्य स्वागत,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के प्रतिष्ठित खेल आयोजन चैलेंज कप सीजन–9 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां आयोजकों एवं खेल प्रेमियों द्वारा उनका भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर खिलाड़ियों, खेल आयोजकों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं।
चैलेंज कप सीजन–9 को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह है और आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबलों के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।
