“शहर में बीमारी का कारण बन रहे मच्छर”-जय सिंह राजू,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने अपने बयान में कहा कि शहर में बढ़ती गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था के चलते इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में नालियों की समय पर सफाई नहीं हो रही है, जिससे जगह-जगह पानी जमा हो रहा है और मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।जय सिंह राजू ने नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था में सुधार करने और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
