खोही तालाब में सफाई, जल गंगा संवर्धन अभियान में मछुआ समितियों की भागीदारी
बीरबल भूमि समाचार सीधी।
राज्य शासन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान में मछुआ सहकारी समितियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता एवं संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड सीधी अंतर्गत ग्राम कमर्जी
स्थित खोही तालाब में आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुसियरा के सदस्यों द्वारा 05 अप्रैल 2026 को साफ-सफाई का कार्य किया गया। समिति के सदस्यों ने तालाब के आसपास फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर देते हुए आमजन को जागरूक किया। यह पहल न केवल जल स्रोतों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम है।
