ऑपरेशन प्रहार के तहत जप्त मदिरा का नष्टीकरण,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत आबकारी विभाग सीधी द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में जप्तशुदा मुद्देमाल के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। कलेक्टर द्वारा अनुमोदित मुद्देमाल नष्टीकरण समिति में राकेश शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास, प्रिया पाठक डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी, मीनाक्षी जायसवाल नजूल तहसीलदार सीधी, एकता शुक्ला नायब तहसीलदार तहसील गोपद बनास, भूपेश वैस पुलिस उपनिरीक्षक यातायात एवं प्रीति वर्मा पुलिस उपनिरीक्षक सहित आबकारी विभाग की टीम की उपस्थिति में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को नष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान कुल 507 प्रकरणों में जप्त मदिरा, जिसमें 504.72 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन, 350.28 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट, 168.55 बल्क लीटर बीयर एवं 1416 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा शामिल थी, का नष्टीकरण किया गया। नष्टीकृत मदिरा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

