अवैध दवा बिक्री पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,हत्था में छापा, दो मेडिकल स्टोर सील, कई दुकानदार शटर गिराकर फरार,

बीरबलभूमि समाचार रामपुर नैकिन /हत्था/ सीधी। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मेडिकल दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हत्था रामपुर नैकिन क्षेत्र में बड़ी छापामार कार्रवाई की। फार्मासिस्ट, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू करते हुए राजा मेडिकल स्टोर एवं अन्नापूर्णा मेडिकल स्टोर हत्था को सील कर दिया।
संयुक्त टीम के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी:- जैसे ही तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दल हत्था बाजार पहुंचा, वैसे ही मेडिकल दुकानों में भगदड़ मच गई।कई दुकानदारों ने तत्काल शटर बंद कर दुकानें छोड़ दीं और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
प्रशासनिक जांच के दौरान:- वैध दवा लाइसेंस की कमी पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति दवाओं के रख-रखाव में बड़ी लापरवाही जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नियमों के उल्लंघन और स्पायरी दवा के चलते दो मेडिकल दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। भागे दुकानदारों पर भी होगी कार्रवाई प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो मेडिकल दुकानदार जांच से बचने के लिए फरार हुए हैं, उनकी दुकानों की भी जांच कर सील एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रशासन का सख्त संदेश:- प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा कि “जनता की सेहत से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”
