‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत मड़वास पुलिस का बड़ा धमाका; ₹1 लाख के गांजे के साथ तस्कर ‘मुखिया’ गिरफ्तार,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। भारत सरकार द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु सीधी पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी (IPS) के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारी चोट करते हुए करीब 01 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
अभियान के तहत त्वरित स्ट्राइक: नशे की जड़ों पर प्रहार करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल ने विशेष टीम का गठन किया। दिनांक 14.04.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम दरीमाडोल में दबिश दी गई, जहाँ घेराबंदी कर शातिर आरोपी सतेन्द्र उर्फ मुखिया जायसवाल (उम्र 34 वर्ष) को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1,00,000 रुपये आँकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना मड़वास में अपराध क्रमांक 8/20b NDPS एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय जेएमएफसी मझौली में पेश किया गया।
इनकी रही मुख्य भूमिका: ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाली इस टीम में निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल थाना प्रभारी मड़वास,सउनि आर.एस. सोनबंसी, प्रआर लालमणि रावत, प्रआर सूर्य प्रताप सिंह, आरक्षक प्रवीण सिंह, राहुल गिरवाल, राकेश पटेल, संजय कुमार साकेत एवं दिनेश कोल का विशेष योगदान रहा।
