विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति की बैठक 24 अप्रैल को,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। 17 अप्रैल 2026 कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि
विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु वृत्त स्तरीय समिति की बैठक दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक का समय दोपहर 11.30 बजे निर्धारित किया गया है। यह बैठक कार्यपालन अभियंता कार्यालय, नौढ़िया (सीधी) में आयोजित होगी। उपभोक्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।
