परशुराम जयंती पर शांति बनाए रखने को लेकर जमोड़ी थाना में बैठक,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। आगामी परशुराम जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जमोड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही जुलूस एवं अन्य आयोजनों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैठक में मेजर सिंह समाजसेवी, महेंद्र सिंह समाजसेवी, ओमकार सिंह पार्षद, अजीत सिंह समाजसेवी, बृजेश पाण्डेय पत्रकार, कौशल प्रसाद वर्मा उपसरपंच, जमोड़ी सेंगरान सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
