गजरी जल शोधन संयंत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दिया जोर
बीरबलभूमि समाचार सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने गुलाब सागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत गजरी में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महाप्रबंधक श्री नीरव अग्रवाल एवं संविदाकार के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई, जल निगम के डीजीएम श्री धीरेंद्र कुमार शर्मा, डिप्टी मैनेजर, टीपीआईए एवं एसक्यूसी के स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



