सरहंगो से जान माल की सुरक्षा दिलाने किसान ने लगाई थाना प्रभारी से गुहार,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम भेलकी 822 में एक किसान ने अपनी ही पट्टे की जमीन पर लगी गेहूं की फसल काटने के लिए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान रामसिया पाण्डेय ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि विपक्षी पक्ष द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पुराना है विवाद, पहले भी हो चुका है हमला,
आवेदक रामसिया पाण्डेय पिता स्व. रामसुमिरन पाण्डेय के अनुसार, उनकी पुस्तैनी जमीन (आराजी क्रमांक 214/1/2 और 212) पर उन्होंने गेहूं की फसल बोई है। किसान का आरोप है कि गांव के ही रामपाल पाण्डेय और उनके परिवार ने पूर्व में (16 जनवरी 2026) भी ट्रैक्टर चलाकर उनकी फसल नष्ट की थी और उन पर प्राणघातक हमला किया था, जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज है।
धमकी से दहशत में परिवार
पीड़ित का कहना है कि अब जब फसल पककर तैयार है और 19 अप्रैल से कटाई शुरू होनी है, तो विपक्षी पक्ष गांव में घूम-घूम कर धमकी दे रहा है। और गांव में चल रही सभा हार्वेस्टर मशीन एवं लेवर, मजदूरों को खेत काटने से मना करते हैं बोलते है की वह विवादित आराजी हैं उसमें कटाई न करना अन्यथा मामले में फस जाओगे। वही रामपाल पाण्डेय द्वारा लगभग मध्य प्रदेश शासन की शासकीय आरजियों लगभग 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण एवं कृषि कार्य किया जा रहा है तहसील दार चुरहट के स्थगन आदेश एवं बेदखली आदेश की लगातार एवहेलना कर शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा हैं। किसान का आरोप है कि रामपाल पाण्डेय द्वारा कहा जा रहा है कि “यदि फसल काटी गई, तो काटने वालों को ही काट डालूंगा।” इस धमकी के बाद से किसान का परिवार गहरे खौफ में है।
सुरक्षा की मांग,
रामसिया पाण्डेय ने थाना प्रभारी चुरहट से निवेदन किया है कि जब तक फसल की कटाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।
