बच्चों से प्रताड़ित वृद्ध को जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिवार से मिलाया
बीरबलभूमि समाचार सीधी।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद सिहावल के ग्राम पंचायत बल्हया के ग्राम गोडी गांव निवासी 85 वर्षीय वृद्ध सहदेव भुजवा अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता पुत्र उन्हें आए दिन मारपीट एवं गाली-गलौज कर प्रताड़ित करता है, जिसके कारण वे अपने घर न जाकर किसी वृद्धाश्रम में रहने की इच्छा रखते हैं।
वृद्ध की व्यथा सुनते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह ने उन्हें अपने कक्ष में बैठाकर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कैलाश स्वर्ण वृद्धाश्रम, ताला के संचालक को भी मौके पर बुलाया गया। अध्यक्ष द्वारा वृद्ध के परिजनों एवं पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई और बच्चों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वे अपने पिता को परेशान करेंगे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
लगातार समझाइश एवं समझाने के बाद बच्चों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पिता से माफी मांगते हुए उन्हें सकुशल अपने साथ घर ले गए। इस प्रकार अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह के प्रयासों से टूटने के कगार पर पहुंचा परिवार पुनः एकजुट हो गया। इस इनके परिवार से इनका पुत्र सोनई भुजवा राजकुमार भुजवा, नातिन आशा भुजवा , राज भुजवा। उपस्थित रहे ।
उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई भी संतान अपने बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करती है या परिवार से अलग करती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग धनंजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला एवं कैलाश वृद्धाश्रम से रावेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
