सशस्त्र सेना झण्डा दिवस अंतर्गत लक्ष्य से अधिक राशि संग्रह पर जिला प्रशासन सम्मानित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि 597700 रुपये के विरुद्ध 606757 रुपये की धनराशि संग्रहित की गई। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित करते हुए जिला सीधी द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई। उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा जिला प्रशासन को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा समय-सीमा बैठक में कलेक्टर कार्यालय को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। निर्धारित लक्ष्य से अधिक धनराशि संग्रहित किया जाना जिला प्रशासन की कार्यकुशलता, समन्वित प्रयास एवं जनसहभागिता का द्योतक है।

