जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चंदवाही तालाब में चलाया गया सफाई अभियान,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा तालाबों, जलाशयों, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को मत्स्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड सिहावल के ग्राम चंदवाही स्थित चंदवाही तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय मछुआरों एवं मछुआ सहकारी समितियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। मीनाक्षी मछुआ सहकारी समिति भनवारी एवं प्राथमिक मछुआ सहकारी समिति तेंदुहा क्रमांक-1 के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
