कलेक्टर के निर्देश पर गेहूं उपार्जन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। अपर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य 44 उपार्जन केंद्रों पर किया जा रहा है। यह कार्य 15 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक संचालित रहेगा। किसानों की सुविधा के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, सीधी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पंकज चौधरी को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिले के समस्त किसान गेहूं विक्रय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक मोबाइल नंबर 9399442164 पर संपर्क कर सकते हैं।

