जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लीच पिट/नाडेप संरचनाओं का नवीनीकरण,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरा, जनपद पंचायत सीधी में ग्रे वाटर प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु लीच पिट/नाडेप संरचनाओं की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य गांव में अपशिष्ट जल के समुचित निस्तारण के साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। संरचनाओं के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण से इनके उपयोग में वृद्धि होगी तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के साथ किए जा रहे इस कार्य से जल संरक्षण एवं स्वच्छ ग्राम निर्माण की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
