नेशनल लोक अदालत के संबंध में तहसील न्यायालय चुरहट में प्रधान जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 का आयोजन जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तथा उसमें रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को तहसील न्यायालय चुरहट में प्रधान जिला एवं स़त्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में न्यायिक अधिकारीगण विभिन्न विभागों के पीठासीन अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारीगण तथा अन्य अधिवक्तागणों के माध्य आपसी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित करने, पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने तथा त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए लोक अदालत को जनहितकारी बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री राहुल त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री वर्षा भलावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री विजया विश्वकर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, तहसीलदार चुरहट श्रीमती साक्षी गौतम, सचिव अधिवक्ता संघ श्री हेमराज पटेल, अधिवक्तागण श्री अदित्यभान सिंह, विनोद सिंह, अविनाश शुक्ला, अरूण तिवारी, बी.एन. गिरी, पंकज पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, राजीव गुप्ता, शिवाकान्त सिंह पटेल एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
