पीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, परिजनों के लिए रही विशेष व्यवस्था,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। संयुक्त कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी श्री राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले में कुल 2812 परीक्षार्थी नामांकित थे। प्रथम पाली में 1053 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 353 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में 500 में से 365 उपस्थित एवं 135 अनुपस्थित रहे। शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में 500 में से 382 उपस्थित एवं 118 अनुपस्थित रहे, वहीं संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय, ब्लॉक-बी (नया भवन) में 406 में से 306 उपस्थित एवं 100 अनुपस्थित दर्ज किए गए। द्वितीय पाली में 1047 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 359 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 1 में 361 उपस्थित एवं 139 अनुपस्थित, शासकीय कन्या महाविद्यालय में 381 उपस्थित एवं 119 अनुपस्थित तथा संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय ब्लॉक-बी में 305 उपस्थित एवं 101 अनुपस्थित रहे।
परिजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। तेज गर्मी को देखते हुए छायादार स्थान, कुर्सियां तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अभिभावकों के लिए की गई सुविधाओं का अवलोकन किया गया। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

