अपनी सीधी को बनाएं स्वच्छ, पंडित दीनदयाल नगर को बनाएंगे वेस्ट कॉलोनी — सांसद डॉक्टर मिश्रा,
पंडित दीनदयाल नगर का सांसद ने किया भ्रमण,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। क्लीन सीधी ग्रीन सीधी मिशन के साथ निकले लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने नगर पालिका की विभिन्न बार्ड कालोनियो का भ्रमण किया। वार्ड क्रमांक 11, पंडित दीनदयाल नगर निवासी डॉ राजेश मिश्रा ने जिले की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी के अवार्ड से पुरस्कृत पंडित दीनदयाल नगर को बेस्ट कॉलोनी बनाने का आह्वान किया। विभिन्न कॉलोनीयों सहित पंडित दीनदयाल नगर को सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल नगर का भ्रमण किया। उसके पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चल रहा है। इसमें शहर नगर वासी सहयोग करके, इंदौर की तरह सीधी को भी स्वच्छ बनाएं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सूखा नाला की शेष बचे कार्यों भी पूर्ण हो, पंडित दीनदयाल नगर पार्क अच्छा बने, पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था हो, पार्क का सौंदर्यकरण एवं नवीन पार्क का निर्माण, कचरा प्रबंधन ठीक हो, शुद्ध पेयजल, सूखा कचरा- गीला कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और कॉलोनी सहित समूचे नगर की स्वच्छता हमारी स्वयं की जिम्मेवारी है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को नगर विकास के लिए संपूर्ण सहयोग की बात करते हुए कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के समग्र विकास में के लिए मैं कृत संकल्पित हूं। विकास के लिए किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा का स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए आभार व्यापित करते हुए समस्त नगर वासियों का से अपील की है कि वे सीधी को स्वच्छ बनाने में सहभागी बने। पंडित दीनदयाल नगर के अध्यक्ष सुरेंद्रमणि दुबे ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक के प्रति कॉलोनी को बेहतर बनाने के लिए आभार व्यापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त प्रबंधक जी के पाण्डेय, डॉक्टर यश व्ही सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अमित प्रधान, एड नरेश गुप्ता, एड राजेश गुप्ता सहित अनेक नगर पालिका कर्मचारी और कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।
