उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शासकीय सेवक ‘Star of the Month’ से सम्मानित,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य, जिम्मेदारीपूर्ण सेवाओं एवं समर्पण के लिए दो कर्मियों को ‘Star of the Month’ से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र बहरी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उनका सहयोग एवं कार्य के प्रति समर्पण सराहनीय पाया गया। इसी प्रकार बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चंदवाही में तौलकर्ता श्री संपत्ति सिंह बघेल द्वारा भी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी एवं लगन के साथ किया गया। उनकी कार्यशैली एवं अनुशासन की प्रशंसा की गई। जिला प्रशासन ने दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
